भोपाल में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर राज्य-स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी, सीएम मोहन यादव ने जिला शिक्षा अधिकारियों को किया सम्मानित

भोपाल में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर राज्य-स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई।

भोपाल में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर राज्य-स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया।

सेवा-संकल्प विकसित भारत की मजबूत नींव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत, राज्य के 50 लाख स्कूली छात्रों ने ‘सेवा में मेरा योगदान’ गतिविधि में भाग लिया। स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, जरूरतमंदों की मदद और माता-पिता, शिक्षकों का सम्मान जैसे सेवा-संकल्प ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।”

छात्रों की भागीदारी को किया रेखांकित
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने छात्रों की भागीदारी को रेखांकित किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि समाज और राष्ट्र के भविष्य के लिए बच्चों में सेवा, जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करना अत्यंत जरूरी है। कार्यक्रम में छात्रों की सेवा गतिविधियों में योगदान को सीएम मोहन यादव ने प्रोत्साहित किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़