लखनऊ में ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा’ ​​कार्यक्रम आयोजित, सीएम योगी ने कहा-‘भारत के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण’

लखनऊ में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित 'सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा' ​​कार्यक्रम आयोजित हुआ।

लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा’ ​​कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

‘किसान कल्याण और रोज़गार के अवसरों को गति’
सीएम योगी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 सालों का सार्वजनिक जीवन ‘गाँव से वैश्विक स्तर’ तक भारत की विकास यात्रा और हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में युवा शक्ति, महिला सुरक्षा, किसान कल्याण और रोज़गार के अवसरों को नई गति मिली है।” सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन किया और राज्य के निवासियों और समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

‘भारत के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण’
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, “आज भारत के हर नागरिक, उत्तर प्रदेश के हर निवासी के लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र से सांसद के तौर पर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। 12 साल पहले, भारत की गिनती दुनिया की सबसे खराब अर्थव्यवस्थाओं में होती थी। आज हमारा भारत आर्थिक मोर्चे पर शीर्ष 5 में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़