दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस का दौरा किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी में महिला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने यह दौरा किया। इस दौरान सीएम ने आर्ट्स फैकल्टी के बाहर महिला स्टूडेंट्स से मिलकर उनकी चिंताओं को सीधे सुना।
सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी
सीएम रेखा गुप्ता ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी जाँची। इस निरक्षण के दौरान कई समस्याएं सामने आईं, जैसे अंधेरी जगहें, स्ट्रीट लाइटिंग की कमी, टूटे-फूटे फुटपाथ, CCTV कवरेज में कमी और कचरा जमा होना। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिना किसी देरी के हर समस्या का समाधान करें और इस पर अमल की बारीकी से निगरानी की जाएगी।
छात्राओं ने सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं बताई
छात्राओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत कर सुरक्षा से जुड़ी अपनी समस्याएं साझा की। इस दौरान सीएम ने कहा कि, “हमारे स्टूडेंट्स की सुरक्षा और हिफ़ाज़त से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”












