मोहन यादव सरकार बस यात्रियों को जल्द दे सकती है राहत, परिवहन विभाग को किराया वृद्धि का दोबारा परीक्षण करने के निर्देश

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार बस यात्रियों के लिए जल्द राहत भरा फैसला ले सकती है।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार बस यात्रियों के लिए जल्द राहत भरा फैसला ले सकती है। हाल ही में बढ़ाए गए बस किराए को लेकर राज्य सरकार एक बार फिर समीक्षा करने जा रही है। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अलग-अलग जिलों के प्रवास के दौरान यात्रियों से फीडबैक मिला। यात्रियों ने सीएम मोहन यादव को बताया कि किराए में हुई बड़ी वृद्धि से खासकर कमजोर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवहन विभाग को किराया वृद्धि का दोबारा परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम मोहन यादव के निर्देश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि किराया तय करते समय यात्रियों के हित के साथ निजी बस ऑपरेटरों की आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखा जाए। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि संतुलित किराया तय कर आम यात्रियों पर अनावश्यक बोझ पड़ने से रोक जाए और निजी बस संचालकों को भी आर्थिक नुकसान न हो।

पांच साल बाद बढ़ाया किराया
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में करीब पांच साल के अंतराल के बाद अगस्त में यात्री बसों के किराए में बढ़ोतरी की गई है। सामान्य बस का किराया 1.25 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है, जबकि न्यूनतम किराया 7 से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया। अलग-अलग श्रेणी की बसों के लिए सामान्य किराए से 25 से 75 प्रतिशत तक अधिक दर निर्धारित की गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़