UP में LJP (रामविलास) के विस्तार की तैयारी, रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने की तारीफ

लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। पुण्य तिथि पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमन किया।

भारतीय राजनीति में योगदान की सराहना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने रामविलास पासवान के भारतीय राजनीति में योगदान की सराहना की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि। रामविलास पासवान सरल इंसान थे। उनके सपनों को उनके बेटे चिराग पासवान पूरा कर रहे हैं।

पार्टी को यूपी में विस्तार देने की योजना
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की पार्टी को उत्तर प्रदेश में भी विस्तार देने की योजना है। इसी कड़ी में लखनऊ में राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। वहीं चिराग पासवान ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़