वाराणसी में ‘युवा संवाद-2026’आयोजित, नितिन नबीन ने युवाओं से किए सीधे सवाल-जवाब

वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ‘युवा संवाद-2026’आयोजित किया गया।

वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ‘युवा संवाद-2026’आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शिरकत की। इस दौरान नितिन नबीन ने युवाओं से संवाद किया उनसे सीधे सवाल-जवाब किए।

युवाओं के मन में चल रहे सवालों को समझना जरूरी
कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि देश किस दिशा में आगे बढ़ेगा, इसमें देश के युवाओं की सोच की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज का युवा किसी को देखकर अपनी राय नहीं बनाता है। बल्कि युवा अपने अनुभव और विचारों के आधार पर अपनी राय बनाता है। इसलिए युवाओं के मन में चल रहे सवालों और विषयों को सीधे समझना आज बेहद जरूरी है।

बनारस के युवाओं ने उठाया सवाल
इस संवाद में बनारस के युवाओं का मुद्दा उठा। जिनके लिए स्थानीय स्तर पर इंटर्नशिप और करियर के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर सवाल उठा। छात्रों ने नितिन नबीन से पूछा कि पढ़ाई के साथ उन्हें बनारस में ही व्यावहारिक अनुभव और रोजगार से जुड़े अवसर कैसे मिल सकते हैं। इसके साथ ही संवाद में युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, डिजिटल करियर और स्थानीय अवसरों से जुड़े मुद्दे भी नितिन नबीन के सामने रखे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़