वाराणसी दौरे पर रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी कार्यों की ली जानकारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहे। अपने दौरे के दूसरे दिन नितिन नबीन ने रोहनियां में गोकुल धाम रिसॉर्ट में पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व पदाधिकारियों ने बीजेपी में किए गए कार्यों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी और उन्हें पुनः सक्रिय करने की मांग की।

पार्टी कार्यों की ली जानकारी
बैठक के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि, “काशी क्षेत्र के तीन टर्म के पूर्व जिलाध्यक्षों और पूर्व में क्षेत्र और प्रदेश में कार्यरत पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है। इस दौरान उनके पार्टी कार्यों की जानकारी ली है। संगठन को सालों तक अपनी निष्ठावान सेवाएं देने वाले हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और सुझावों से पार्टी को और मजबूती मिलती है।

संगठन को नई ऊर्जा
इस दौरान पूर्व पदाधिकारी शिवनाथ यादव ने कहा कि इस बैठक में पुराने कई कार्यकर्ता मिले हैं, जिनके साथ हमने मिलकर काम किया है। पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह की बैठक होते रहनी चाहिए। इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। बता दें कि इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, सह प्रदेश प्रभारी जगदीश पटेल और प्रभारी रमेश सिंह भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़