भोपाल में ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया भव्य शुभारंभ

भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत भव्य मानव रंगोली निर्माण कार्यक्रम 'सेवा के रंग - राष्ट्र के संग' का आयोजन किया गया।

भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भव्य मानव रंगोली निर्माण कार्यक्रम ‘सेवा के रंग – राष्ट्र के संग’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम ‘सेवा के रंग – राष्ट्र के संग’ का भव्य शुभारंभ किया।

बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों की भागीदारी
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने रंगोली और कलाकृतियों के माध्यम से इस राष्ट्रव्यापी संकल्प में अपनी भागीदारी निभाई।

विकसित भारत का संकल्प जीवंत
मुख्यमंत्री ने कहा कि “इस कार्यक्रम में युवाओं ने रंगों और कलाकृतियों के माध्यम से देशभक्ति, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प को जीवंत किया है। युवाओं का यह उत्साह ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प में नई ऊर्जा का संचार करता है।” सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम सब सेवा, समर्पण और सहभागिता की भावना के साथ राज्य और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़