‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत आगर जिले में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सीएम ने किसानों से संवाद किया और खेती में नई तकनीक अपनाने का आग्रह किया।
फूड प्रोसेसिंग प्लांट से किसानों को लाभ
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “जिले में दो इथेनॉल यूनिट लगने से कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी और बायो-फ्यूल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। लालुखेड़ी में 200 करोड़ की लागत से बन रही आलू-आधारित फूड प्रोसेसिंग यूनिट और औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित 3,800 करोड़ के फूड प्रोसेसिंग प्लांट से किसानों को लाभ होगा।”
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “जिले के 94 हजार से अधिक किसान PM किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उठा रहे हैं। हमारी सरकार किसान भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में पूरी दृढ़ता से काम कर रही है।” सीएम मोहन यादव ने किसानों से कहा कि, किसान खेती में नई तकनीक अपनाएं, फसल विविधीकरण और प्रोसेसिंग पर ध्यान दें।











