हरदा में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्यमियों, युवाओं और किसानों से बातचीत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों, किसानों और युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के अनुभव जाने और युवाओं के प्रयासों की भी सराहना की।
सीएम के अधिकारियों को निर्देश
इस दुरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। मुख्यमंत्री ने मौजूदा अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही और पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए और नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।
रोज़गार और व्यापार के अवसर पैदा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “हरदा के उद्यमी, युवा और किसान विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं और राज्य की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यहाँ उद्यमी स्थानीय संसाधनों से रोज़गार और व्यापार के अवसर पैदा कर रहे हैं, युवा आधुनिक तकनीक अपना रहे हैं और किसान प्राकृतिक खेती, पशुपालन तथा कृषि-आधारित नवाचारों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रहे हैं।”











