हल्द्वानी में सीएम धामी ने व्यापारियों के हित में की आठ घोषणाएं, उत्तराखंड में उद्योग मित्र समितियों का होगा पुनर्गठन

हल्द्वानी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लिया।

हल्द्वानी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापारियों के हित में आठ घोषणाएं की। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

आपदा प्रभावित व्यापारियों को राहत
इस अवसर पर सीएम धामी ने घोषणा करते हुए आपदा प्रभावित व्यापारियों को राहत देने की बात कही। सीएम धामी की घोषणाओं में उद्योग मित्र समितियों का पुनर्गठन, पर्यटन पंजीकरण प्रक्रिया का सरलीकरण और चारधाम यात्रा मार्ग पर पार्किंग सुविधाओं का विकास शामिल है। सीएम धामी ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और रोजगार सृजन और
स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उद्योग मित्र समितियों का पुनर्गठन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित व्यापारियों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य और जिला स्तर पर उद्योग मित्र समितियों का पुनर्गठन कर नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इससे पात्र आश्रित समय पर दावा प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

पर्यटन व्यवसाय को प्रोत्साहन
इसके अलावा सीएम धामी ने पर्यटन व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सरल बनाने और एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने की भी घोषणा की। वहीं पर्यटन बहुल क्षेत्रों एवं जिला मुख्यालयों में होमस्टे सुविधाओं का विस्तार करने और चारधाम यात्रा मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर पार्किंग विकसित करने की घोषणा की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़