‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के तहत शाजापुर जिले में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने किसानों के साथ वर्चुअल संवाद किया और किसानों को खेती की नई तकनीक अपनाने पर जोर दिया।
आय बढ़ाने में अहम भूमिका
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों, आधुनिक उपकरणों और नई खोजों को अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। पारंपरिक अनुभव और आधुनिक तकनीक का मेल खेती को ज्यादा लाभदायक बनाने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और कृषि उत्पादन और आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।”
कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है ताकि हर किसान खुशहाल बने, खेती लाभदायक हो और मध्य प्रदेश कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। राज्य के किसान नई तकनीक से खेती करके खुशहाली की ओर बढ़ रहे हैं।











