SIR को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, सीएम मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना

SIR को लेकर इन दिनों देश में राजनीति गरमाई हुई है।

SIR को लेकर इन दिनों देश में राजनीति गरमाई हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर विपक्ष को आड़े हाथ लिया है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, “भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ लोग अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करके राजनीतिक दलों को सरकार और विपक्ष में बिठाते हैं।”

विपक्ष पर कड़ा प्रहार
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “विपक्ष की यह ज़िम्मेदारी है कि वह अपनी भूमिका निभाए और जनता के जनादेश का सम्मान करे, लेकिन इसके बजाय राहुल गांधी और उनके सहयोगी बार-बार देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विपक्ष के दोहरे मापदंड उजागर
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहाँ SIR प्रक्रिया को सही मानना ​​और जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं है, वहाँ इस प्रक्रिया को गलत बताना कांग्रेस पार्टी के दोहरे मापदंडों को उजागर करता है। यह बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र आरोपों से नहीं, बल्कि तथ्यों और जनता के भरोसे से मज़बूत होता है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़