देवास में ‘बलराम कृषि महोत्सव’आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने अन्नदाताओं से बातचीत की और उन्हें प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्राकृतिक खेती अपनाकर आय दोगुनी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “मालवा की उपजाऊ मिट्टी और मेहनती किसान राज्य की खुशहाली का आधार हैं। देवास, जो सोयाबीन, गेहूं, कपास और दालों के उत्पादन में खास जगह रखता है, वहां कई किसान भाइयों ने एग्रो-प्रोसेसिंग और प्राकृतिक खेती अपनाकर अपनी आय दोगुनी कर ली है।”
किसानों को मदद और सब्सिडी
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “सरकार किसानों को मदद और सब्सिडी दोनों दे रही है, जिससे किसान डेयरी उत्पादन और मछली पालन जैसे कामों से अपनी आय बढ़ा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि खेती की लागत कम हो और उत्पादन बढ़े, ताकि किसानों के जीवन में भी खुशहाली आ सके।”











