JKSSB ने विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट को किया एक्सटेंड, 24 अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी

JKSSB यानि जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से टेक्नीशियन और जूनियर स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया अभी भी जारी है।

JKSSB यानि जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से टेक्नीशियन और जूनियर स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया अभी भी जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड किया गया है। जो उम्मीदवार किसी कारण आवेदन नहीं कर सके थे उन उम्मीदावरों के लिए अब सुनहरा अवसर है।आवेदन करने की लास्ट डेट को 24 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आयु-सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। वहीं उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क और पात्रता
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं, 12वीं या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़