प्रादेशिक सेना में रिक्त पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, रैली भर्ती के माध्यम से होगा उम्मीदवारों का चयन

युवाओं के लिए प्रादेशिक सेना में अपनी सेवा देने का सुनहरा अवसर सामने आया है। प्रादेशिक सेना में सोल्जर, जूनियर कमीशंड ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन रैली भर्ती के माध्यम से किया जायेगा।

कब और कहां होगी रैली भर्ती
बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी के रिक्त पदों पर चयन के लिए रैली भर्ती 16 अक्टूबर को आयोजित होगी। सुबह 7 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, न्यू कैंट, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों को रिपोर्ट करना होगा। 21 नवंबर 2026 तक यह रैली भर्ती चलेगी।

यहाँ जानिए चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया इस प्रकार है। उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग एवं फिजिकल टेस्ट, प्रोफिशिएंसी टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट (जो भी लागू हो), अधिकारियों के बोर्ड की ओर से साक्षात्कार और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। इन सभी चरणों में जो उम्मीदवार सफल होंगे उन्हे रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़