केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से सीएम धामी की मुलाकात, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की। इस डेरान ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ के तहत सड़क संपर्क से वंचित बस्तियों को जोड़ने और राज्य में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीएम धामी ने दी जानकारी
मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए सीएम धामी ने कहा कि, “‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ के तहत, राज्य की 610 बस्तियों को 315 सड़कों के माध्यम से सड़क नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर चर्चा हुई। इन परियोजनाओं में 32 बड़े पुल भी शामिल हैं, जिनकी प्रस्तावित लागत 2,700 करोड़ से अधिक है। माननीय केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं को जल्द ही अंतिम मंजूरी मिल जाएगी।”

सकारात्मक आश्वासन के लिए धन्यवाद
इसके अलावा मुलाकात के दौरान जंगली जानवरों से कृषि उपज की सुरक्षा के लिए बाड़ लगाने, कृषि और मधुमक्खी पालन के क्षेत्रों में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने और ‘फार्म मशीनरी बैंक’ के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि मशीनरी और उपकरणों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इन सभी मामलों पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री का हार्दिक धन्यवाद किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़