राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब 28 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है।

राजस्थान सफाई कर्मी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। इसलिए जो भी उम्मीदवार अब तक अपना आवेदन फॉर्म किसी कारण नहीं भर पाए थे उनके लिए अब सुनहरा अवसर है। अब आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी।

सफाई कर्मी के 24752 रिक्त पदों भर्ती
राजस्थान सरकार की ओर से सफाई कर्मी के 24752 रिक्त पदों भर्ती निकली गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों के पास डिग्री-डिप्लोमा सहित कोई योग्यताएं नहीं हैं वो भी यह सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

कैसे भरें फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार खुद हीआवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन पोर्टल lsg.rajasthan.gov.in अथवा एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करना होगा। जिसके बाद Citizen apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal Online Application Form का चयन करें। मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें। वहीं बता दें कि आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को OTR करना अनिवार्य होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़