मुख्यमंत्री धामी की पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से शिष्टाचार भेंट, विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर यह अहम मुलाकात हुई। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। सीएम धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के साथ राज्य के विकास, राज्य की विशिष्ट पहचान को और ज्यादा सशक्त बनाने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा
इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और उसकी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर वार्ता हुई। दोनों ने इन विषयों पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राज्य की विशिष्ट पहचान को और सशक्त बनाने पर जोर रहा।

विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य के विकास को रफ्तार देने के साथ-साथ आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी राज्य सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़