‘विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वर्ग’ और ‘विस्तारक योजना वर्ग’ का समापन सत्र, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

काशीपुर स्थित जिला बीजेपी कार्यालय में 'विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वर्ग' और 'विस्तारक योजना वर्ग' के समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।

काशीपुर स्थित जिला बीजेपी कार्यालय में ‘विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वर्ग’ और ‘विस्तारक योजना वर्ग’ के समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी. एल. संतोष, सह-प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज और प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

घर-घर पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाएं
इस सत्र के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, जनसंपर्क को और ज्यादा प्रभावी बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर संगठन की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। साथ ही, पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।

सीएम धामी का आह्वान
सीएम धामी ने कहा कि, “समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता के बीच निरंतर संवाद हमारी संगठनात्मक कार्यपद्धति का मुख्य आधार है।” सीएम धामी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य करें।” इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़