मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुरैना में छात्रों से किया संवाद, व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का लिया जायजा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुरैना दौरे पर रहे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुरैना दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों को जांचा
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्रों से बातचीत की। उनके अनुभव और सुझाव जाने। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का भी जायजा लिया। छात्रों के लिए की गई व्यवस्थाओं को सीएम मोहन यादव ने परखा।

मोहन यादव सरकार के प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हमारा प्रयास है कि प्रदेश भर के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और क्षमताओं के आधार पर अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकें। इस दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़