सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसलिए जो भी युवा सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं वो इस भर्ती के लिए 4 नवंबर, 2026 से आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
पात्रता और वेतन
बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का भारत के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है। वहीं जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
आवेदन के लिए आयु सीमा
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का भी प्रावधान है। इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।












