उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर ‘पद्मा लोक आवास योजना’ के तहत 602 घरों के निर्माण के लिए आधारशिला रखने के कार्यक्रम में शिरकत की। 191 करोड़ रुपये की लागत से इस घरों का निर्माण किया गया है। जिनकी कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने आधारशिला रखी।
556 घरों के लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं
इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)’ के अंतर्गत पीपलगांव में बने 556 घरों के लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां भी सौंपीं। जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंतरु ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी।
समाजवादी पार्टी पर हमला
सीएम योगी ने कहा कि, सुशासन, रोजगार सृजन, गरीबों के कल्याण और विकास के प्रति ‘डबल इंजन’ सरकार के संकल्प के साथ, तीर्थराज प्रयागराज लगातार प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि, “जब समाजवादी पार्टी आती है, तो वह अपने साथ माफिया और गुंडे लाती है। जब भाजपा आती है, तो वह विकास और बदलाव लाती है। अब प्रयागराज में, किसी की भी माफियागिरी करने की हिम्मत नहीं होगी। अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करता है, तो उसे मिट्टी में मिल जाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।”
गरीबों के लिए बनेंगे आवास
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों ने अपना अस्तबल बनाने के लिए 15 बीघा ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया था। उसके अवैध साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया गया और ज़मीन वापस ले ली गई। अब वहाँ गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे।












