इंदौर में 9वें अंतर्राष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, बेहतरीन काम करने वाले उद्यमियों को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव में शिरकत की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव में शिरकत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने सोयाबीन आधारित उद्योगों में बेहतरीन काम करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया। जिसके बाद सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्मानित उद्यमियों को हार्दिक बधाई दी।

सोया कॉन्क्लेव का आयोजन अहम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ में इस सोया कॉन्क्लेव का आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। सोयाबीन केवल एक कृषि उपज ही नहीं है, बल्कि यह किसानों की आय, खाद्य तेल उद्योग और प्रोटीन-आधारित पोषण प्रणालियों से जुड़ा एक अहम क्षेत्र है। देश के कुल सोयाबीन उत्पादन का 45% हिस्सा मध्य प्रदेश से आता है। इस साल भी सोयाबीन की पैदावार के आंकड़े उत्साहजनक हैं।”

‘सोयाबीन मूल्य अंतर योजना’ लागू
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, “किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके, इसके लिए राज्य में ‘सोयाबीन मूल्य अंतर योजना’ लागू की गई है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादकता में सुधार करने और कृषि-आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़