उत्तर प्रदेश में रीजनल वेलफेयर यूथ ऑफिसर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 412 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि इस भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 06 नवंबर, 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पास PET-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा भी निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसके अलावा बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।












