लखनऊ में लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम योगी, युवा अधिवक्ताओं को दिया बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में शिरकत की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली भी मौजूद रहे।

सीएम योगी ने किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्रों को पदक और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सम्मान के लिए मेधावी छात्रों को बधाई दी। इसके साथ ही सीएम ने विश्वविद्यालय परिवार को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘रूल ऑफ माफिया’ से निकलकर ‘रूल ऑफ लॉ’ की दिशा में आगे बढ़ा है। इसके साथ ही उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को AI को सहायक बनाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री का बड़ा संदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज हमारा संविधान है। ‘डबल इंजन’ सरकार ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप, पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ राज्य में ‘विधि का शासन’ लागू किया है।” सीएम ने बड़ा संदेश देते हुए कहा कि, “सत्य बोलें। धर्म का आचरण करें। स्वाध्याय में कभी लापरवाही न बरतें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़