दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान दिल्ली भाजपा के नेता भी इस बैठक में मौजूद रही। बैठक में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा , सह-प्रभारी जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शना जरदोश के साथ-साथ संगठन के अन्य सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
किन मुद्दों पर चर्चा?
इस बैठक के दौरान विभिन्न विषयों, संगठन को लेकर सार्थक चर्चा हुई। जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया। सीएम रेखा गुप्ता ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में, जन-कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने के संकल्प पर चर्चा की गई।”
दिल्ली सरकार की प्राथमिकता
सीएम ने बताया कि साथ ही बैठक में यह सुनिश्चित करने पर भी बात हुई कि दिल्ली के विकास की गति में किसी भी प्रकार की राजनीतिक बाधा न आए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारा सामूहिक लक्ष्य यह है कि दिल्ली में विकास, सुशासन और जन-सेवा के कार्य बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ते रहें। दिल्लीवासियों की सुविधा और उनका कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”












