दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम रेखा गुप्ता ने सरिता विहार में MCD की नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे।
क्या-क्या सुविधाएं?
इन सुविधाओं के तहत दक्षिण-पूर्व दिल्ली के 25 वार्डों में घर-घर जाकर कचरा उठाने के लिए 428 ऑटो टिपर, 128 ई-रिक्शा और 25 टाटा 407 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही एकत्रित कचरे को उठाने और ले जाने के लिए 27 रिफ्यूज कॉम्पैक्टर, 5 रिफ्यूज कलेक्टर और 30 हुक लोडर की व्यवस्था की गई है।
100 कॉम्पैक्टर बिन उपलब्ध
इसके अलावा कचरे को सही ढंग से एकत्रित करने के लिए 100 कॉम्पैक्टर बिन उपलब्ध कराए गए हैं। दिल्ली के सभी 250 वार्डों में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए बैटरी से चलने वाली आधुनिक ‘लिटर पिकर’ (कचरा उठाने वाली) मशीनें शुरू की गई हैं। बता दें कि इस अवसर पर दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही, डिप्टी मेयर मोनिका पंत, दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा भी मौजूद रहे।












