छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने पर विचार-विमर्श

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा और मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी ‘छठ महापर्व’ की तैयारियों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

पूर्वांचल समुदाय की सराहना
बैठक के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “पूर्वांचल समुदाय की अथक मेहनत, प्रतिभा और उनके संस्कार दिल्ली की प्रगति में अमूल्य योगदान देते हैं। हमारी पूर्वांचल मोर्चा की टीम जिस सेवा भाव, समर्पण और आत्मीयता के साथ समाज से जुड़ने और लोगों की आकांक्षाओं को आवाज़ देने का काम कर रही है, वह वास्तव में सराहनीय है।”

‘छठ महापर्व’ की तैयारियों पर मंथन
इस अवसर पर आगामी ‘छठ महापर्व’ की तैयारियों को लेकर भी सार्थक चर्चा की गई। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “छठी मैया के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक यह भव्य पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। हमारा संकल्प है कि दिल्ली में हर श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, गरिमा और सुविधा के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना कर सके।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़