आंध्र प्रदेश में आयोजित ‘विजयवाड़ा उत्सव’ में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कहा-“मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच हजारों वर्षों से घनिष्ठ संबंध”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में आयोजित 'विजयवाड़ा उत्सव' में शिरकत की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में आयोजित ‘विजयवाड़ा उत्सव’ में शिरकत की। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव नेअपने विचार साझा किए और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

‘विजयवाड़ा उत्सव’ से भव्यता बढ़ी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “‘विजयवाड़ा उत्सव’ पूरे देश में अपनी पहचान और भव्यता बढ़ा रहा है। इस उत्सव में, हज़ारों कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्यों और कलाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध विविधता को जीवंत कर रहे हैं। इस भव्य आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।”

मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के घनिष्ठ संबंध
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, “मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच हजारों वर्षों से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। हम व्यापारियों, उद्यमियों और कलाकारों के सहयोग से, अपने दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों में नई ऊर्जा भरकर इन रिश्तों को और मजबूत करेंगे। विजयवाड़ा उत्सव की समृद्ध कला-संस्कृति और दक्षिण भारत की जीवंत जीवनशैली सभी को आनंदित कर देती है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़