उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के बर्निंगाड को विकास की सौगात दी है। मुख्यमंत्री धामी ने बर्निंगाड में 218 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिसकी जानकारी सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की।
संतुलित विकास सुनिश्चित
सीएम धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार राज्य के हर क्षेत्र का सुनियोजित और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, उत्तरकाशी के बर्निंगाड में 218 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।”
उत्तरकाशी में विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि, “ये परियोजनाएं सीमावर्ती जिले उत्तरकाशी में विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, साथ ही जन-सुविधाओं को मजबूत करेंगी और स्थानीय स्तर पर विकास के नए अवसर पैदा करेंगी।” मुख्यमंत्री के मुताबिक, इन विकास परियोजनाओं से राज्य के सभी क्षेत्रों में विकास को रफ्तार मिलेगी। उत्तरकाशी जैसे सीमांत जिले में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने से स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।












