मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अमरावती में अहम बैठक की। सीएम मोहन यादव ने ‘आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (APCRDA)’ के अधिकारियों के साथ मंथन किया। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।
सीएम मोहन यादव ने की समीक्षा
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरी तरह से डिजिटल, स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना, इसकी मुख्य विशेषताओं को लेकर जानकारी ली। इसके अलावा विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में भी बैठक में समीक्षा की गई।
अमरावती के मास्टर प्लान की जानकारी
इसके अलावा ‘आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी’ के कमिश्नर वी. विजयरामाराजू और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को अमरावती के मास्टर प्लान और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र की जानकारी दी। इस अवसर पर, नियोजित शहरीकरण, आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।












