उत्तराखंड विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियों को तेज कर दिया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अगस्त से होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर देहरादून में अहम बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा भवन के सभागार में शासन, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की।
अधिकारियों को जरूरी निर्देश
इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अधिकारियों संग सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। सत्र के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। ऋतु खंडूडी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि विधानसभा की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा बैठक में फैसला लिया गया कि सत्र अवधि में विधानसभा के कर्मचारी भी बिना विधिवत जारी वाहन प्रवेश पत्र के परिसर में अपने वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।











