बड़नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास-उद्घाटन, फूड प्रोसेसिंग पार्क स्थापित करने की घोषणा की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़नगर के गजनीखेड़ी स्थित माँ चामुंडा धाम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने करोड़ों के विकास की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ 34 लाख रुपए के कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

सीएम की बड़ी घोषणाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणाएं भी की। सीएम ने इस अवसर पर बड़नगर में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाने की घोषणा की। फूड प्रोसेसिंग पार्क स्थापित होने से बड़नगर में किसानों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि, भट पचलना और इंगोरिया में नए संदीपनी स्कूल खोले जाएँगे। बड़नगर में ‘कवि प्रदीप सम्मान’ समारोह आयोजित किया जाएगा।

मोरों के संरक्षण के लिए नई परियोजना
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए, उज्जैन और आगर में आलू प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) की नई इकाइयाँ शुरू की जा रही हैं, जो मालवा के विभिन्न जिलों से आलू की खरीद करेंगी। इसके अलावा, राज्य में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए एक नई परियोजना भी शुरू की जाएगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़