ग्वालियर हादसे पर मोहन यादव सरकार का एक्शन, CSP समेत पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुई घटना को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है।

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुई घटना को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए, CSP को तुरंत उनके पद से हटाने से निर्देश जारी किए। इसके साथ ही तीन थाना प्रभारियों, एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल तथा तीन कांस्टेबलों को निलंबित करने के भी निर्देश दिए।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना की विस्तृत जांच के भी आदेश दिए ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सीएम मोहन यादव ने कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई दोषियों के खिलाफ की जाएगी।

“सभी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि”
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “सभी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जन सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़