BEL में प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के रिक्त पदों पर भर्ती, यहां जाने कैसे करें आवेदन?

भारत के रक्षा मंत्रालय की कंपनी BEL यानि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

भारत के रक्षा मंत्रालय की कंपनी BEL यानि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। बता दें कि यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर निकाली गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो ऑनलाइन माध्यम से BEL की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख
भर्ती के तहत अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन ही भर सकते हैं, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

पात्रता और आयु सीमा
भर्ती के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयसंस्थान या कॉलेज से कंप्यूटर साइंसइलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी.ईबीटेक की डिग्री संबंधित क्षेत्र में सर्टिफिकेट और निर्धारित कार्य करने का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन के समय उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़