इनकम टैक्स डिपार्टमेंट दिल्ली की ओर से स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत हो रही है। ऐसे में जो स्पोर्ट्सपर्सन इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वो तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। बता दें कि भर्ती के तहत आवेदन की लास्ट डेट 10 नवंबर 2026 निर्धारित है।
भर्ती के लिए योग्यता
इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार पात्रता अलग-अलग निर्धारित है। स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन के लिए 12th पास, टैक्स असिस्टेंट पदों पर फॉर्म भरने के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है। एमटीएस पदों पर आवेदन के लिए 10th क्लास उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इसके अलावा भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 25-27 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। वहीं अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।











