चंपावत में सीएम धामी ने नवनिर्मित सर्किट हाउस का किया उद्घाटन, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के शपथ समारोह में की बड़ी घोषणाएं

उतरराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में नवनिर्मित सर्किट हाउस के उद्घाटन किया।

उतरराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में नवनिर्मित सर्किट हाउस के उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ, 96 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली 16 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। बता दें कि ये परियोजनाएं इस क्षेत्र के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा सीएम धामी ने चंपावत के बनबासा में नशामुक्ति अभियान का उद्घाटन और भगवान हनुमान की नवस्थापित प्रतिमा का अनावरण भी किया।

सीएम धामी ने सुनी समस्याएं
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर, विभिन्न संगठनों, जन प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ बातचीत की। सीएम धामी ने उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमों के अनुसार इनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

शपथ ग्रहण समारोह में लिया हिस्सा
इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत की डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया। सीएम धामी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। सीएम धामी ने इस अवसर पर घोषणाएं भी की। क्षेत्रीय विकास और जन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, चम्पावत की सभी न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवनों के निर्माण की घोषणा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में वकीलों के लिए चैंबर, वाहन पार्किंग और एक आधुनिक ई-लाइब्रेरी बनाने की भी घोषणा की।

‘देवभूमि रजत जयंती पार्क’ का उद्घाटन
इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 1.37 करोड़ की लागत से बने ‘देवभूमि रजत जयंती पार्क’ का उद्घाटन किया। इस दौरान, पार्क में खेल रहे बच्चों को चॉकलेट बांटी गईं और वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों का हाल-चाल पूछा गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़