बनबसा में सीएम धामी ने कई विकास कार्यों की रखी आधारशिला, नशा मुक्ति सद्भावना दौड़ का किया शुभारंभ

देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बनबसा में मिनी स्टेडियम में कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बनबसा में मिनी स्टेडियम में कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी। जिसमें बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण भी शामिल है। साथ ही सीएम धामी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया और खेल किट प्रदान की गईं। इस अवसर पर सीएम धामी ने NHPC की ओर से CSR के तहत वन विभागों को उपलब्ध कराए गए तीन ‘टाटा योद्धा’ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

नशा-मुक्त उत्तराखंड के निर्माण में भागीदारी
सीएम धामी ने कहा कि, “खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना पैदा करते हैं, और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। हमारा प्रयास है कि राज्य का हर युवा खेलों से जुड़े और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को निखारे। हमारा संकल्प है कि देवभूमि के युवा एक स्वस्थ, सशक्त और नशा-मुक्त उत्तराखंड के निर्माण में भागीदार बनें।”

नशा मुक्ति सद्भावना दौड़ का शुभारंभ
सीएम धामी ने‘रन फॉर नशा मुक्ति’ अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति सद्भावना दौड़ का भी शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने, नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और जन-जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अभियान की सफलता जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प से ही सुनिश्चित होगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़