उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर जनसमस्याएं सुनी। सीएम धामी ने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम धामी ने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तुरंत पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। सीएम धामी ने अधिकारियों को कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विकास संबंधी जरूरतों पर चर्चा
इसके अलावा सीएम धामी ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों पर चर्चा की। साथ ही नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री रंजीत सिंह नामधारी, संतोष गौरव, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।











