ग्वालियर हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम मोहन यादव, कहा-“सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी सरकार”

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर में हुए हादसे के पीड़ित परिवारों से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम मोहन यादव ने उनके घर जाकर मुलाकात की

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर में हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग हादसे में घायल हुए हैं। इस हादसे के पीड़ित परिवारों के घर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

दोनों नेताओं ने संवेदनाएं की व्यक्त
दुखद हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम मोहन यादव ने उनके घर जाकर मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी सरकार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। घटना के बाद प्रभावित परिवारों में शोक का माहौल है। अपनों को खोने का दुख झेल रहे परिवारों से मुलाकात के दौरान नेताओं ने उन्हें सांत्वना दी और इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों को हिम्मत बनाए रखने की अपील की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़