इंडियन कोस्ट गार्ड में विभिन्न पदों पर आवेदन का कल आखिरी मौका, जल्द से जल्द यहां पूरी करें आवेदन प्रक्रिया

इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए CGEPT में आवेदन करने का कल आखिरी मौका है।

इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए CGEPT में आवेदन करने का कल आखिरी मौका है। बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक, हाइजीनिस्ट और यांत्रिक के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल सम्पन्न हो जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो जल्द से जल्द indiancoastguard.gov.in/recruitment पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को जरूर पूरा कर लें।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

भर्ती के तहत आयु-सीमा निर्धारित
वही भर्ती के तहत पदों के अनुसार आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। नाविक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 01 नवंबर, 2005 से लेकर 01 मई, 2009 के बीच का होना चाहिए। यांत्रिक के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु 01 मई, 2005 से लेकर 01 मई, 2009 के बीच और हाइजीनिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु 01 नवंबर 2002 से लेकर 01 अक्टूबर, 2009 के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़