सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में कोर्ट मास्टर के रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान, यहां जाने कब स्टार्ट होंगे आवेदन?

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में कोर्ट मास्टर के रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। ऐसे में जो भी युवा इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक हैं वो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित है। भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से ग्रेजुएशन किया होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की शॉर्टहैंड स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास 5 वर्ष कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा भी निर्धारित
इसके अलावा भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 30 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़