मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजयदशमी के पावन अवसर पर इंदौर पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने विधिवत रूप से शस्त्रों की पूजा की।
त्योहारों और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “शस्त्र पूजा भारतीय सनातन संस्कृति, वीरता, शक्ति और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। राज्य सरकार सभी त्योहारों और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए उनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।”
‘पुलिस सेतु ऐप’ लॉन्च
वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘पुलिस सेतु ऐप’ लॉन्च किया, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी लोकेशन के आधार पर संबंधित पुलिस थाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उनसे सीधे संपर्क कर सकेंगे। इसके अलावा सीएम ने ‘आइडियल ट्रैफिक सेफ सिटी’ परियोजना के तहत, इंदौर पुलिस की 51 मोटरसाइकिलों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।










