GMCH चंडीगढ़ ने विभिन्न रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, कुल 242 रिक्त पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां

मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है।

मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल चंडीगढ़ की ओर से विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट gmch.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के तहत आवेदन की लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 242 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें सीनियर रेजिडेंट, सेंट्रल कैजुएल्टी सर्विसेज, रेजिडेंट एनएसथेटिस्ट, रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट, डेमोंस्ट्रेटर, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर (GMCH & MHI) और जूनियर रेजिडेंट पद शामिल हैं।

भर्ती के लिए पात्रता
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का पदानुसार MD/ MS/ DNB/ M.Ch/ DM/ MBBS/ M.Sc Medical/ BDS आदि उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है और साथ ही उम्मीदवार का मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना भी अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 28 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30/ 37/ 45 वर्ष से ज्यादा न हो। वहीं ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को छूट नियमानुसार प्रदान की गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़