धामी सरकार का महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, सहकारी प्रबंधन समितियों में 33% आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इन्ही प्रयासों से आज सहकारी प्रबंधन समितियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

33% आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। सीएम धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार सहकारिता के क्षेत्र में मातृशक्ति की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सहकारी प्रबंधन समितियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करके, उन्हें नेतृत्व, निर्णय लेने और आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर दिए जा रहे हैं।”

विकास की मुख्यधारा में समान अवसर
सीएम धामी ने कहा कि, “हमारा दृढ़ संकल्प है कि राज्य की मातृशक्ति को सशक्त बनाकर, विकास की मुख्यधारा में उन्हें समान अवसर दिए जाएं और साथ ही उनकी सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़