दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की कारीगरों को बड़ी सौगात, बेकरी-हेयर स्टाइलिंग और मेकअप के प्रशिक्षण के लिए 1.15 करोड़ का टेंडर जारी

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने कारीगरों को बड़ी सौगात दी है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने कारीगरों को बड़ी सौगात दी है। दिल्ली सरकार कारीगरों को बेकरी, हेयर स्टाइलिंग और मेकअप का प्रशिक्षण देगी। इसके लिए दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने दिल्ली खादी कौशल विकास योजना के तहत 1.15 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। यह राशि कारीगरों को प्रशिक्षण देने के लिए खर्च की जाएगी।

एजेंसियों का होगा चयन
बता दें कि इसके तहत पहले बेकरी, हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट जैसे तीन क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने वाली एजेंसियों का चयन किया जाएगा। जिसके लिए इच्छुक एजेंसियां 10 नवंबर को दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन बोली जमा कर सकेंगी।

आवेदन का किसे अवसर?
इस टेंडर में सोसायटी, एनजीओ, ट्रस्ट, साझेदारी फर्म, निजी और सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों, सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों, विश्वविद्यालयों तथा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न पात्र संस्थाओं को आवेदन करने का मौका दिया गया है। बोर्ड के अनुसार, चयनित एजेंसियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और प्रशिक्षण लक्ष्य का आवंटन और भुगतान संबंधी प्रक्रिया निर्धारित दस्तावेजों के अनुसार पूरी की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़