दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने MCD टीम के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने त्योहारी सीजन को लेकर व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम के अधिकारियों को निर्देश
बैठक के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, त्योहारों के दौरान दिल्लीवासियों को एक साफ-सुथरा और सुंदर वातावरण मिले इसके लिए तैयारियां तेज की जाएं। कॉलोनियों और बाजारों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। नियमित कचरा उठाने और कचरे को स्रोत पर भी अलग करने पर जोर दिया गया है।
अधिकारियों को खुद करना होगा निरीक्षण
सीएम रेखा गुप्ता ने निर्देश दिए कि कॉलोनियों और बाजारों में रात की साफ-सफाई की कड़ी निगरानी रखी जाए, और कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता व्यवस्था को नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि सिर्फ बैठकों और रिपोर्टों से काम नहीं चलेगा, बल्कि अधिकारियों को खुद जमीन पर उतरकर निरीक्षण करना होगा।












