दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से असिस्टेंट एवं सीनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से स्टार्ट हो जाएगी। भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए पात्रता
वहीं असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन किया हो। इसके साथ ही 2 वर्ष जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कार्य करने का अनुभव और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी और 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इसके अलावा सीनियर असिस्टेंट पदों पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास किया होना अनिवार्य है और असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 3 वर्ष कार्य करने का अनुभव हो। कंप्यूटर पर कार्य करने की जानकारी हो।
आवेदन शुल्क का भुगतान
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। फॉर्म भरने के साथ जनरल/ अनरिजर्व्ड श्रेणी को 1000 रुपये, ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ फीमेल वर्ग को 800 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।











