BHEL ने आर्टिसन के 660 रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानें कैसे करें आवेदन?

BHEL यानि भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की ओर से आर्टिसन के 660 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी कर दी गई है।

BHEL यानि भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की ओर से आर्टिसन के 660 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी कर दी गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 तय की गई है।

भर्ती के तहत पात्रता
बता दें कि आर्टिसन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने के साथ ITI सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना अनिवार्य है। वहीं भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 1 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की आयु 27 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क का भुगतान
इसके साथ ही उम्मीदवारों को आवेनद शुल्क का भुगतान करना होगा। इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1072 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच और एक्स सर्विसमैन को शुल्क के रूप में 472 रुपये जमा करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़